फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद-मदरसा और प्राइमरी स्कूल के साथ दुकानों पर आज चलेगा बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण की गई मस्जिद, मदरसा, दुकानें और प्राइमरी स्कूल को तोड़ने का काम लगातार जारी है। ग्रामीण पिछले एक सप्ताह से हाथ से ही तोड़ रहे थे। शनिवार को तहसीलदार धीरेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे तो ग्रामीणों ने बुलडोजर उपलब्ध कराने की मांग की। जिससे अवैध निर्माण जल्दी तोड़े जा सकें। तहसीलदार ने रविवार को बुलडोजर उपलब्ध कराने के लिए कहा है। इसके बाद अवैध निर्माण तोड़ने में तेजी आएगी।
विज्ञापन


शिकायत के बाद जांच हुई तो खेल के मैदान और खाद के गड्ढे की करीब साढ़े तीन बीघा जमीन पर कब्जा पाया गया। इसके बाद ही मस्जिद, मदरसा, पांच दुकानें, प्राइमरी स्कूल और आठ मकानों को तोड़ने का आदेश किया गया। इसके बाद ही ग्रामीणों ने मस्जिद, मदरसा, पांच दुकानों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया। प्राइमरी स्कूल और मकानों को अभी नहीं तोड़ा गया है। ग्राम प्रधान हाजी मुनव्वर ने बताया कि लगातार निर्माण को तोड़ा जा रहा है। इसमें करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। तहसीलदार ने बताया कि ग्रामीणों ने जेसीबी की मांग की है। रविवार को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें