फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भगीरथी तीर्थ के पास अतिक्रमण गरजा बुलडोजर, सौंदर्यीकरण का काम शुरू कराया

Thu, 18 Jun 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मोहल्ला रायसत्ती स्थित भगीरथी तीर्थ (तालाब) के आसपास किए गए अतिक्रमण को बुधवार को प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। अतिक्रमण हटवाने के साथ ही प्रशासन ने सौंदर्यीकरण का काम शुरु कराया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, शासन ने नगरीय झील, पोखर एवं तालाब योजना के तहत तीर्थ के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपये खर्च करने की मंजूरी दी है। ईओ आदित्य प्रकाश ने बताया कि पहली किस्त के रूप में 25 लाख रुपये मिल गए हैं, इस धनराशि से ही काम शुरु कराया गया है। ईओ ने बताया कि योजना के तहत चारों ओर इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण, सुंदर लाइटें, बैठने के लिए बेंच और कुंड निर्माण के अलावा अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। कार्य पूर्ण होने के बाद भगीरथ तालाब न केवल अधिक सुंदर और व्यवस्थित दिखाई देगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए एक बेहतर सार्वजनिक स्थल के रूप में भी विकसित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें