फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: बिछौली में बुलडोजर ने ध्वस्त किए पांच मकान, प्रधान का भी घर गिराया, करीब 20 बीघा भूमि पर हैं अवैध कब्जे

Wed, 14 Jan 2026 11:17 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

तहसीलदार, नायब तहसीलदार, चार कानूनगो, 20 लेखपाल की टीम दो बुलडोजर के साथ गांव बिछौली पहुंची। साथ में आरआरएफ के जवान भी थे। गांव में जगह-जगह पर पुलिस कर्मियों और आरआरएफ को तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तहसील क्षेत्र के गांव बिछौली में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा है। बुधवार को तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम पहुंची। जिसके बाद बुलडोजर से पांच मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इनमें एक मकान प्रधान का भी है। तहसीलदार का कहना रहा कि करीब 20 बीघा भूमि पर अवैध कब्जे हैं। न्यायालयों में चले मुकदमे में बेदखली के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Trending Videos

बुधवार को तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार, चार कानूनगो, 20 लेखपाल की टीम और दो बुलडोजर के साथ गांव बिछौली पहुंचे। साथ में आरआरएफ के जवान भी थे। गांव में जगह-जगह पर पुलिस कर्मियों और आरआरएफ को तैनात कर दिया गया। राजस्व विभाग की टीम ने लोगों से मकान खाली किए जाने के लिए कहा। लोग मकानों से सामान बाहर निकालने लगे। एक घर की छत पर रखी पानी की टंकी भी उतार ली गई। 

कुछ ने विरोध किया तो पुलिस ने समझा दिया। जिसके बाद बुलडोजर ने मकानों को तोड़ने का काम शुरू किया। कार्रवाई के दौरान सबसे पहले प्रधान अतीक का मकान तोड़ा गया। जिसके बाद अफलातून, भूरा, सज्जाद, शाने आलम के मकान को ध्वस्त किया गया। एक मकान स्वामी शाहाना ने बताया कि उनकी बेटी की मंगनी बुधवार को तय की गई थी। अधिकारियों से दो दिन का समय मांगा लेकिन दिया नहीं। बेटी की मंगनी गमगीन माहौल में संपन्न हुई है।  
विज्ञापन

गांव बिछौली में करीब 20 बीघा भूमि है, जो पंचायत घर और स्कूल आदि के नाम दर्ज है। उस पर कब्जा पाया गया है। न्यायालयों में मुकदमों में निर्णय हो चुका है और बेदखली के आदेश हुए हैं। इसलिए कब्जा हटाने की कार्रवाई की जा रही है। - धीरेंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें