फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: गांव के कुंए में गिरा सांड़, पुलिस ने जेसीबी की मदद से बाहर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव मिलक सैंजना में रविवार की देर रात गांव के सार्वजनिक कुएं में सांड़ अचानक गिर गया। सुबह होने पर जब ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस और ग्राम प्रधान को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची हयातनगर थाना पुलिस ने जेसीबी की मदद से करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांड़ को कुएं से बाहर निकाला गया और पवांसा के पशु चिकित्सा अधिकारी को मौके पर बुलाकर उसका उपचार कराया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में छुट्टा पशुओं की संख्या अधिक है। लगातार खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव से शिकायत करने के बावजूद भी छुट्टा पशुओं की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। जिससे आए दिन छुट्टा पशुओं से हादसे हो रहे हैं। जंगल में तमाम छुट्टा पशु किसानों की गेहूं और पीली सरसों की फसल को बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें