फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थमा बुखार का प्रकोप, एक और मासूम की गई जान

Sun, 21 Aug 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
बुख्‍ाार
विज्ञापन
बीमारियों के प्रकोप से तीनों गांवों में मौत भय है। इस बीच एडी हेल्थ डा.ज्ञान सिंह और सीएमओ डा. उमराव सिंह ने चपतियों की मढ़ैया तथा मुजफ्फरपुर गांव का दौरा किया है। 
विज्ञापन

संभल तहसील के मिलक सिरसी में एक महीने से वायरल का प्रकोप है।

गांव कोई परिवार ऐसा नहीं है जिसमें लोग बीमार न हों। गांव में शनिवार को पप्पू खां की छह वर्षीय बेटी मुस्कान की मौत हो गई। गांव के प्रधान आले हसन ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी है। साथ ही गांव में चिकित्सकों की टीम भेजे जाने की मांग की है। 
दूसरी ओर चपतियों की मढ़ैया और मुजफ्फरपुर में पंद्रह दिन से बीमारी का प्रकोप चल रहा है। पांच से अधिक लोग अभी बीमार है। गांव पहुंची पवांसा के सरकारी अस्पतालों की टीम ने दोनों गांवों में शनिवार को 558 लोगों का चेकअप किया। 
विज्ञापन

सभी को दवाएं दीं। दोनों गांवों में मलेरिया, टाइफाइड और वायरल बुखार के पीड़ित सामने आ रहे हैं लेकिन चिकित्सकों का कहना है कि उन्हें अभी ब्लड सेंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार है। रिपोर्ट आने पर वह सही स्थिति बताएंगे। 


मासूमों की मौत पर जांच में डॉक्टरों की लापरवाही उजागर
संभल। जिला अस्पताल में प्रसव के 17 जुलाई को तीन नवजात शिशुओं की मौत हो गई थी। इस घटना के बारे में जांच चल रही है। जांच एडी हेल्थ की ओर गठित टीम कर रही है। टीम की जांच के बारे में जब शनिवार को एडी हेल्थ से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया चिकित्साकर्मचारियों की लापरवाही सासने आ रही है। जांच अभी जारी है।   


जिला अस्पताल में मिली एडी को गंदगी 
संभल। जिला अस्पताल के निरीक्षण में एडी हेल्थ को कुछ स्थानों पर गंदगी दिखाई पड़ गई। उन्होने सीएमएस को सफाई व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला अस्पताल ऊपरी मंजिल तक बाइक सवारों के पहुंचने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। दो चौकीदार तैनात करने के आदेश दिए जो बाइक सवारों को ऊपरी मंजिल तक जाने से रोकेंगे। 

मैंने चपतियों की मढ़ैया तथा मुजफ्फरपुर का दौरा किया। गांवों में गंदगी और जल भराव है जिससे वायरल तथा मलेरिया फैला हुआ है। जिला संभल के सीएमओ से मैंने कहा है कि जिस गांव में भी बीमारी की सूचना मिले तत्काल टीम भेेजें। अभी तक किसी चिकित्साकर्मी की लापरवाही सामने नहीं आई है। अगर किसी कर्मचारी के खिलाफ शिकायत आती है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डा. ज्ञान सिंह, सीएमओ।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें