फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग को महिला ने जड़ा थप्पड़, हंगामा

Sat, 27 Aug 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर पालिका परिषद की महिला कर्मी ने जलकर जमा करने पहुंचे बुजुर्ग को कहासुनी के बाद थप्पड़ जड़ दिया। विरोध में बुजुर्ग ने अन्य लोगों के संग पालिकाध्यक्ष से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन

मोहल्ला ब्रह्मबाजार निवासी रमेश चंद्र (87) का आरोप है कि वह 24 अगस्त को पालिका कार्यालय जलकर गृहकर जमा करने गए थे। आरोप है कि उन्होंने महिलाकर्मी से जानकारी करनी चाही तो पहले धक्का दिया गया। विरोध करने पर आक्रोशित महिला कर्मी ने उनको थप्पड़ जड़ दिया।

बुजुर्ग ने परिजनों समेत अन्य व्यक्तियों के साथ पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि से पूरे मामले की शिकायत की। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि चौधरी चंद्रपाल सिंह उर्फ पप्पू चौधरी ने महिला कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। एसके सागर, अमित कुमार शुक्ला, विपिन चंद्र गुप्ता, विनोद कुुमार गुप्ता, सुधाकर मिश्रा, महीपाल सिंह, रामपाल सिंह, दिनेश कुमार, नारायन, रियासत, बब्बन, राकेश, बब्बू शर्मा, प्रशांत कुमार, उपेंद्र कुमार, पप्पू, आदर्श, मुकेश रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें