फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में डेक का तार निकालते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर में डेक का तार निकालते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत
विज्ञापन

घटना से परिजनों में मचा कोहराम, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कुढ़फतेहगढ़/चंदौसी(संभल)। गांव बिचैटा काजी के मंदिर में डेक बंद करते समय युवक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। युवक गाड़ी चलाकर और मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव बिचैटा काजी निवासी महावीर उर्फ कल्लू (33) रोजाना की तरह शुक्रवार की सुबह पांच बजे मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचा। उस समय मंदिर में अन्य कोई व्यक्त मौजूद नहीं था। मंदिर गांव की आबादी में बना है। मंदिर में डेक पर आरती चल रही थी। पूजा अर्चना के बाद जैसे ही महावीर ने डेक का स्विच बिजली बोर्ड से निकाला, तभी उसे करंट ने चपेट में ले लिया। करंट लगने से महावीर जमीन पर गिर गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों ने उसे मंदिर में पड़े देखा। डंडे से तार हटाकर सप्लाई बंद की। घटना से मृतक के परिजनों को अवगत कराया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मंदिर पहुंचे और विलाप करने लगे। मृतक की पत्नी भागवती, मां कांति देवी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता देवेंद्र मौर्य ने बताया कि उनका पुत्र महावीर गाड़ी से गांव व आसपास क्षेत्र के युवकों को प्रतिदिन मुरादाबाद लेकर जाता है। वह मुरादाबाद स्थित फर्म में मजदूरी भी करता था। शाम को अपनी गाड़ी से सभी युवकों को वापस लेकर आता था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र व दो पुत्रियों को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें