उन्होंने कहा कि यदि बसपा अस्तित्व में आई तो संभ्ाल का नाम बदलकर फिर से भीमनगर होगा। बसपा शासन काल में नवसृजित जिलों के वर्तमान सपा सरकार ने नाम बदल दिए हैं। कहा, बसपा की सरकार बनी तो सपा शासन में बदले गए जिलों के नाम फिर से बदले जाएंगे। साथ ही बसपा शासनकाल की कई सरकारी योजनाओं के भी वर्तमान सरकार ने नाम बदल दिए हैं। सरकार बनने पर उनके नाम भी बदले जाएंगे।
उन्होंने कहा कि बसपा की यूपी में सरकार बनी तो अपर कास्ट और अल्पसंख्यकों के लिए भी अतिरिक्त आरक्षण की पैरवी की जाएगी। सपा के गुंडों, बदमाशों, माफियाओं और सांप्रदायिक तत्वों का सरकार बनने के तुरंत बाद सफाया किया जाएगा। सपा सरकार की ओर से बदले गए जिलों और सरकारी योजनाओं के नाम फिर से बहाल किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि युवाओं को लैपटॉप और मोबाइल की जगह सीधे तौर पर आर्थिक मदद दी जाएगी। छोटे छोटे कर्जों में फंसे लोगों की समस्या को देखते हुए एक लाख रुपये तक के कर्ज माफ किए जाने की बात कही।
सपा के गुंडों का होगा सफाया- समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाया। गुंडागर्दी को चरम पर बताया। उन्होंने कहा बसपा की सरकार बनी तो सबसे पहले सपा के गुंडों, बदमाशों, माफियाओं, सांप्रदायिक तत्वों का प्राथमिकता के आधार पर सफाया होगा।
अपर कास्ट के आरक्षण को होगी पैरवी ः माया
चंदौसी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि आरक्षण समेत दलितों केे मिलने वाली सुविधाओं को भाजपा कभी भी समाप्त कर सकती है। उन्होंने कहा कि बसपा की यूपी में सरकार बनी तो अपर कास्ट और अल्पसंख्यकों के लिए भी अतिरिक्त आरक्षण की पैरवी की जाएगी। सपा के गुंडों, बदमाशों, माफियाओं और सांप्रदायिक तत्वों का सरकार बनने के तुरंत बाद सफाया किया जाएगा। सपा सरकार की ओर से बदले गए जिलों और सरकारी योजनाओं के नाम फिर से बहाल किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को लैपटॉप और मोबाइल की जगह सीधे तौर पर आर्थिक मदद दी जाएगी। छोटे छोटे कर्जों में फंसे लोगों की समस्या को देखते हुए एक लाख रुपये तक के कर्ज माफ किए जाने की बात कही।
भाजपा, सपा, कांग्रेस पर बारी-बारी से निशाना
चंदौसी। पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमों मायावती ने बारी-बारी से विपक्षी दलों भाजपा, सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसे। सपा-कांग्रेस गठबधंन पर जमकर निशाना साधा। यूपी सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पूरी तरह फेल बताया। मुस्लिमों के वोटबैंक पर फोकस करते हुए भाजपा पर संस्कृति के नाम पर मुस्लिमों के शोषण का केंद्र सरकार पर आरोप लगाया। तलाक, गौरक्षा और लवजेहाद के मुद्दों पर भाजपा को जमकर खरी खोटी सुनाई।