फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बीएसएनएल सेवा 39 घंटे तक रही ठप, उपभोक्ताओं हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। भारत संचार निगम लिमिटेड की मोबाइल फोन सेवा ठप होने से करीब 39 घंटे तक उपभोक्ताओं को मुश्किल झेलनी पड़ी। दूसरे नेटवर्क के सहारे लोगों ने आपसी संपर्क किया। इस बीच सरकारी व गैर सरकरी दफ्तरों का काम-काज भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह तड़के चार बजे से अचानक बीएसएनएल का मोबाइल फोन नेटवर्क ठप हो गया। पहले तो उपभोक्ताओं का आपसी संपर्क नहीं हुआ, तो उन्होंने कुछ देर तक इंतजार किया। बाद में दूसरे नेटवर्क का सहारा लिया और आपसी संपर्क हुआ। तब उपभोक्ताओं को बीएसएनएल का नेटवर्क ठप होने जानकारी हुई। इस बीच नेटवर्क ठप होने से सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों में भी काम-काज पर असर रहा। वहीं बहजोई क्षेत्र में चल रहे करीब दो हजार से अधिक मोबाइल फोन उपभोक्ता भी मुश्किल में रहे। अगले दिन रविवार को शाम सात बजे करीब बीएसएनएल के मोबाइल फोन में नेटवर्क आए। तब कहीं जाकर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
उपभोक्ता लवमोहन एडवोकेट का कहना है कि दो दिन तक बीएसएनएल की मोबाइल नेटवर्क सेवा ठप रही। इसको लेकर बीएसएनएल की ओर से उपभोक्ताओं को दो दिन और दिए जाएं। वहीं महेश चंद्र गौतम का कहना था कि मोबाइल फोन पर कॉल नहीं हो पा रही थी और न ही कोई कॉल आ रही थी। तब जानकारी लेने पर पता चला कि बीएसएनएल का मोबाइल नेटवर्क खराब है। दूसरे नेटवर्क से मोबाइल फोन चलाकर जरूरी काम-काज निपटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें