चंदौसी। एके हेल्पिंग सोसायटी ने पुलिस के साथ मिलकर रक्षाबंधन के पर्व पर अभियान चलाकर दोपहिया वाहन पर पीछे बैठी बहनों को हेलमेट पहनाएं और उन्हें सुरक्षित सफर का संकल्प दिलाया। सोसायटी के अध्यक्ष अमन खुराना ने कहा कि बहनें सुरक्षित रहें, हादसे में किसी की जान न जाए। इसी उद्देश्य व संकल्प के साथ वह पिछले चार सालों से हेलमेट का वितरण कर रहे हैं।
चंदौसी में सीओ तिराहा स्थित यातायात बूथ पर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा संकल्प के हेलमेट वितरण कार्यक्रम की शुरूआत सीओ डॉ. प्रदीप कुमार, एके हेल्पिंग सोसायटी के अध्यक्ष अमन खुराना, प्रतिसार निरीक्षक अशोक चौधरी, जिला यातायात प्रभारी अनुज मालिक ने फीता काटकर की। कार्यक्रम में दोपहिया वाहन पर पीछे बैठी 94 बहनों को नि:शुल्क हेलमेट पहनाएं गए और रक्षाबंधन पर उन्हें जीवन की रक्षा के लिए उपहार दिया गया। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष अमन खुराना ने बताया कि करीब चार साल पहले वह रक्षाबंधन पर बरेली राखी बंधवाने के लिए जा रहे थे। हादसे में उनकी आंखों के सामने एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई और बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौत हो गई।
बच्चा पास बैठा रो-रो रहा था। तभी से संकल्प लिया है कि जितना भी संभव होगा, जन्मदिन अथवा रक्षाबंधन पर वह हेलमेट वितरण करते हैं। अब वह करीब 400 हेलमेट वितरित कर चुके हैं। सीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने कि दोपहिया वाहन पर पिछले बैठी सवारी हेलमेट नहीं लगाती है। जबकि दोनों सवारी को हेलमेट लगाना अनिवार्य है। एके हेल्पिंग सोसायटी की यह मुहिम अच्छी है। हेलमेट से हादसे में जान का जोखिम कम हो जाता है। हेलमेट पहनकर बहनों ने खुशी व्यक्त की और उनकी दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह पवार, निरीक्षक सत्यराज सिंह, यातायात पुलिस व होमगार्ड आदि रहे।