फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: टूटी सड़कें, चोक नालियां और अंधेरे में डूबे मोहल्ले, बुनियादी सुविधाओं को तरसे लोग

Sun, 08 Mar 2026 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर के कैलसा बाइपास रोड स्थित कृष्णा कॉलोनी, इकरार नगर लकड़ा और प्रेम विहार के निवासी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। इन मोहल्लों में सड़कों की हालत बेहद खराब है और नालियां चोक होने से जगह-जगह गंदा पानी भरा रहता है। सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमराई हुई है, जिससे लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से मोहल्लों में सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं पहुंचते। नालियों की सफाई न होने के कारण उनमें कीचड़ भर गया है और गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। टूटी सड़कों और जलभराव के कारण राहगीरों को चलने में काफी दिक्कत होती है। खासकर बरसात या गंदे पानी के जमाव के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है। लोगों का कहना है कि पानी निकासी न होने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कहीं नाली टूटी हैं तो कहीं पर गंदगी पसरी रहती है। लोगों का कहना है कि सफाई कर्मी भी प्रतिदिन नहीं आते। पिछले ढाईसाल से प्रेम विहार में सड़क टूटी पड़ी है। कई बार शिकायत भी की लेकिन समस्या का हल नहीं हो सका। इकरार नगर में भी मुख्य रास्ता खराब है। कृष्णा कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में पानी की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। लोगों को टंकी के कनेक्शन तो दे दिए गए हैं, लेकिन नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके कारण लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार उन्हें दूर-दूर से पानी लाना पड़ता है। मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट की भी व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण शाम ढलते ही सड़कों पर अंधेरा पसर जाता है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है और असुरक्षा की भावना भी बनी रहती है। वहीं इन क्षेत्रों में हैंडपंप और सामुदायिक शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही इन मोहल्लों की समस्याओं पर ध्यान दिया जाएगा और सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई, पानी की आपूर्ति और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें