फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: टूटी सड़कें बढ़ा रहीं लोगों की दुश्वारियां

विज्ञापन
गवां में मुख्य बाजार की टूटी।सड़क। संवाद - फोटो : ramban news
विज्ञापन
गवां। गवां में मुख्य बाजार और लिंक मार्ग की सड़कें टूटी हुई हैं। जर्जर हो चुकी सड़कों से गुजरने के दौरान लोगों को परेशानी हो रही है। फिर भी पीडब्ल्यूडी और नगर पंचायत गंभीर नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन

बिजलीघर से हरदासपुर मोड़ तक लिंक मार्ग की सड़क में करीब 200 गड्ढे बने हैं। जिनसे गुजरने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई वाहन सवार गिर भी चुके हैं। होली चौक से सिरसा नदी तक की सड़क भी जर्जर हालत में है। वहीं संभल चौराहे से मुख्य बाजार तक की सड़क में भी गड्ढे बन गए हैं।
करीब 12 साल से सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। राघव मेडिकल से सुरेश पासी के घर तक सड़क जर्जर हालत में है। लोगों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी और नगर पंचायत को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। क्योंकि खराब सड़कों से निकलने में परेशानी होती है। हादसे का खतरा भी बढ़ा हुआ है।

गवां में मुख्य बाजार की टूटी।सड़क। संवाद- फोटो : ramban news

गवां में मुख्य बाजार की टूटी।सड़क। संवाद- फोटो : ramban news

गवां में मुख्य बाजार की टूटी।सड़क। संवाद- फोटो : ramban news

गवां में मुख्य बाजार की टूटी।सड़क। संवाद- फोटो : ramban news

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें