फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: टूटी पुलिया, जर्जर रोड, बीच सड़क खड़ा खंभा बना खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर पालिका के वार्ड नंबर पांच में भी समस्याएं बिखरी हुई हैं। जर्जर सड़कों से निकलना दुश्वार हो गया है। वहीं जलकल विभाग की लापरवाही का मामला भी सामने आया। लीकेज मरम्मत नहीं होने से पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बीच सड़क पर खड़ा हाईटेंशन लाइन का विद्युत पोल लोगों को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर पांच में कचहरी वाला बाग, लोधियान, मौर्य बस्ती, घटलेश्वर गेट, जोगियान मोहल्ला समेत कुछ हिस्सा करेली रोड का भी शामिल है। यहां बहेड़ी वाले ताल की ओर जाने वाली सड़क काफी खराब है। वहीं घटलेश्वर गेट तिराहे से खुर्जा गेट तक और करेली रोड पर सार्वजनिक शौचालय से श्मशान घाट तक की सड़क पूरी तरह से उखड़ गई है। मौर्य बस्ती में भी सड़क की हालत दयनीय है।
जाहरवीर मंदिर के निकट शौचालय के पास लीकेज की समस्या काफी समय से बनी हुई है। जिससे लीकेज के कारण पास बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मौर्य बस्ती में दो दिन से पालिका का पानी नहीं आ रहा। जिससे लोग परेशान हैं, क्योंकि यहां के अधिकांश घर पालिका की पानी की सप्लाई पर भी निर्भर हैं। पोल पर बल्ब लगे हैं। स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हैं।
विज्ञापन


जलभराव में करंट की रहती है आशंका
चंदौसी। मोहल्ला लोधियान में हाईटेंशन लाइन का पोल बीच सड़क पर लगा हुआ है। जिससे आने जाने वालों को करंट का भय बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दिनों में जलभराव होने से पानी में करंट उतरने का खतरा बना रहता है। कई बार अफसरों से कहा गया लेकिन आश्वासन ही मिलता रहा। सुनवाई नहीं हुई। पोल को हटवाया जाए।

सड़क निर्माण बेहद जरूरी
मेरे वार्ड में अधिकांश सड़कें खराब हैं। बहेड़ी वाले ताल और श्मशान घाट की ओर जाने वाली सड़क काफी खराब है। स्ट्रीट लाइटों की जगह पोल पर बल्ब लगे हुए हैं। पालिका अधिकारियों को कुछ प्रस्ताव बना कर दिए हैं। समस्या का समाधान होना चाहिए।
कोमल रानी, सभासद, वार्ड पांच चंदौसी

मेरे घर के आगे खुर्जा गेट पर सड़क तो डाली गई लेकिन फुटपाथ सही नहीं हुए। फुटपाथ नीचे होने की वजह से आए दिन दोपहिया वाहन सवार गिर कर चोटिल हो जाते हैं। फुटपाथ बनाए जाएं।
कृष्णा शर्मा, स्थानीय निवासी, वार्ड पांच, चंदौसी


मौर्य बस्ती में काफी समय से लीकेज की मरम्मत नहीं हुई। जिससे लीकेज से बहने वाले पानी से पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क भी खराब है। विकास कार्य होने चाहिए।
भगवती, स्थानीय निवासी, वार्ड पांच, चंदौसी


बहेड़ी वाले ताल और श्मशान भूमि की ओर जाने वाला रास्ता काफी जर्जर हालत में है। यहां सड़क का निर्माण बेहद जरूरी है। बहेड़ी वाले ताल से लोगों की आस्था जुड़ी है। समस्या का समाधान कराया जाए।
मुन्नालाल, स्थानीय निवासी, वार्ड पांच चंदौसी

वंदन योजना के तहत बहेड़ी वाले ताल और श्मशान भूमि के रास्ते की सड़क का निर्माण जल्द शुरू करा दिया जाएगा। इसके अलावा सभासद की ओर से सड़क आदि के कुछ प्रस्ताव रखे गए हैं। जिसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

लता वार्ष्णेय, पालिकाध्यक्ष, चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें