फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिना दुल्हन लिए वापस लौटी दूल्हे की बारात, लड़के ने पी शराब, तो लड़की ने किया शादी से इनकार

Sun, 18 May 2025 02:24 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

दुल्हन का आरोप था कि दूल्हे ने शराब पी है और वह बेहोशी की हालत में है। इसके बाद शादी की सभी रस्में रुक गईं और दुल्हन व उसके परिवार वालों को समझाने और मनाने का सिलसिला शुरू हो गया। यह सिलसिला सुबह तक चला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूल्हे ने पी ली शराब, तो दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद रात भर समझाने और मनाने का सिलसिला चला, लेकिन दुल्हन नहीं मानी। इसके बाद पूरा मामला कोतवाली पहुंचा। यहां कई घंटे तक चली जद्दोजहद के बाद दूल्हा पक्ष को दुल्हन पक्ष के लिए शादी की तैयारियों में लगे सात लाख रुपये वापस करने पर सहमति बनी और और बिना दुल्हन लिए दूल्हे की बारात वापस लौट गई।

विज्ञापन


शनिवार को जिला अमरोहा के थाना आदमपुर के एक गांव से बहजोई के एक गांव में बारात आयी थी। दूल्हा दूसरे जिले में 108 एम्बुलेंस पर बतौर ईएमटी काम करता है। रात को करीब नौ बजे गांव में बारात आई। इसके बाद बारात चढ़त हुई। बाद में रस्म के लिए परिजन दूल्हे को लेकर जैसे ही दुल्हन के द्वार पर पहुंचे, वैसे ही दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन का आरोप था कि दूल्हे ने शराब पी है और वह बेहोशी की हालत में है। 

इसके बाद शादी की सभी रस्में रुक गईं और दुल्हन व उसके परिवार वालों को समझाने और मनाने का सिलसिला शुरू हो गया। यह सिलसिला सुबह तक चला। इसके बाद मामला कोतवाली पहुंचा। यहां पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों से मामले की जानकारी ली। बाद में शादी  की तैयारियों में लगा सात लाख रुपया दुल्हन पक्ष को देने की बात सामने आई। बाद में दूल्हे पक्ष के लोग दुल्हन पक्ष को सात लाख रुपये देने को सहमत हो गए और दूल्हा बिना दुल्हन के बारात लेकर वापस लौट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें