फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जमीन के बंटवारे को लेकर चले ईंट-पत्थर, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। गांव कुहेरा में शनिवार दोपहर को जमीन के बंटवारे को लेकर चाचा-भतीजों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पथराव और मारपीट तक पहुंच गया। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।मारपीट व पथराव में एक पक्ष के जुगल किशोर व उसका भाई रूप किशोर घायल हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से रामखिलाड़ी व उसका पुत्र ललतेश चोटिल हुए हैं। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन के बंटवारे और रास्ते की निकासी को लेकर पिछले तीन माह से विवाद चल रहा था। शनिवार को इसी मुद्दे पर कहासुनी के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। रामखिलाड़ी ने आरोप लगाया कि जुगल किशोर शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था और जब उन्होंने विरोध किया तो उनके घर में घुसकर मारपीट की गई। वहीं जुगल किशोर का कहना है कि वह रास्ते से जा रहे थे तभी उन्हें घेर कर हमला किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें