फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुर में मारपीट के दौरान चले ईंट-पत्थर, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर में रास्ते पर जाते समय हुई गाली-गलौज के चलते मामला बढ़ गया, तो मारपीट हो गई। ईंट-पत्थर भी चले। इससे दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बुधवार की रात ग्यारह बजे करीब गांव राजपुर में रास्ते पर जाते समय दो लोगों में कहासुनी के साथ गाली-गलौज हो गई। विरोध करने पर नौबत हाथापाई तक आ पहुंची। मारपीट के बाद ईंट-पत्थर भी चले। इससे सन्नी पुत्र कृपाल, रोहित पुत्र श्रीपाल, धर्मेंद्रपाल सिंह पुत्र नेत्रपाल सिंह, शिवम पुत्र अरविंद, दुष्यंत पुत्र चंद्रभान सिंह, मुकेश सिंह पुत्र जुगेंद्र सिंह व जीतू पुत्र करतार सिंह घायल हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज लवानियां ने बताया कि पूरे मामले में पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें