फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ईंटों भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बालक को रौंदा, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव बल्लमपुर में शनिवार दोपहर 12:15 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। ईंट से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 11 वर्षीय बालक हेमंत कुमार को टक्कर मार दी। खेत पर खाना देकर साइकिल से घर लौट रहे हेमंत की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान बल्लमपुर निवासी हेमंत कुमार (11) पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई। वह पवांसा के एक निजी विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। हेमंत चार बहन-भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मां ललतेश देवी ने बताया कि शनिवार सुबह से खेत में धान की कटाई चल रही थी। बेटा खाना देने आया था।
वापस लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने उसे तेज व लापरवाही से टक्कर मार दी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे। तब तक चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग चुका था। पिता राजस्थान में मजदूरी करते हैं। उन्हें सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें