फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाज के लिए कार्य कर रहा ब्राह्मण समाज : शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा पुष्पांजलि पत्रिका का विमोचन कार्यक्रम डॉक्टर्स कॉलोनी स्थित डॉ सचिन सक्सेना मेमोरियल हेल्थकेयर हॉल में हुआ।
विज्ञापन

साहित्यकार सविता चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र समक्ष दीप जलाकर अनिल शर्मा, जेपी शर्मा, डॉ. संदीप शर्मा और अजय शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि जेपी शर्मा ने शिक्षा पर बल देते हुए संपूर्ण ब्राह्मण समाज से अपने कर्तव्यों पर चिंतन करने का आह्वान किया। अनिल शर्मा ने कहा कि आज हमें संगठनात्मक एवं रचनात्मक तरीके से एकजुट होकर अच्छे समाज का निर्माण करना चाहिए जिससे संपूर्ण मानव जाति का कल्याण हो सके।
संजीव सारस्वत ने ब्राह्मण बंधुओं से राजनीतिक रूप से सक्रिय रहने की अपील की। अतिथियों के साथ निशिकांत तिवारी, उमेश शर्मा, नंदलाल मणि त्रिपाठी, श्रीपाल शर्मा, शिव कुमार चंदन, संजीव शर्मा, राजकुमार शर्मा, केके मिश्रा ने ज्ञानप्रकाश उपाध्याय द्वारा संपादित पुष्पांजलि पत्रिका का विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हरिओम शर्मा, सुशील शर्मा, सुमंत शुक्ला, गंगन शर्मा, राहुल शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, भूकेंद्र शर्मा, पूनम शुक्ला, स्वामी, नवीन प्रकाश शर्मा आदि रहे। संचालन ज्ञानप्रकाश उपाध्याय और अतुल कुमार शर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें