फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई से विवाद के बाद किशोर ने फंदे से लटक कर दी जान, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोर ने घर के कमरे में फंदे से लटक कर जान दी है। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन

किशोर ने यह कदम अपने भाई से झगड़ा होने के बाद उठाया। शनिवार को शाम हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के 17 वर्षीय बेटे ने घर के कमरे में फंदेेे से लटक कर जान दे दी। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों का कहना है कि किशोर का शनिवार की शाम को खाना खाते समय खाने को लेकर अपने भाई से झगड़ा हो गया था। झगड़ा होने के बाद परिजनों ने विवाद शांत करा दिया लेकिन किशोर कमरे में चला गया।
इसी दौरान कमरे में रस्सी से लटक कर जान दे दी। कुछ देर बाद परिजनों ने फंदे से लटका देखा तो चीखपुकार मच गई। परिजन निजी चिकित्सक के पास ले गए जहां मृत होने की पुष्टि हुई। किशोर अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस को इस घटना की सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें