फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टूटा रेल फाटक का बूम, 45 मिनट तक लगा रहा जाम

Thu, 14 Mar 2024 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। ट्रेन क्रॉस कराने के लिए रेल फाटक का बूम करते समय जल्दबाजी के चक्कर में चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने का प्रयास किया। जिससे रेल फाटक का बूम टूट गया। जिसके बाद स्लाइडिंग बूम के जरिये ट्रेन का परिचालन कराया गया। सूचना पर आरपीएफ ने आरोपी चालक को गिरफ्तार करने के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। फाटक का बूम तोड़ने से करीब 45 तक जाम से लोगों को जूझना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार की शाम साढ़े चार बजे चंदौसी रेलवे स्टेशन से मुरादाबाद के रास्ते नई दिल्ली जाने वाली टनकपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस का जाने का समय था। मंडी फाटक स्थित रेलवे फाटक का गेटमैन रामपाल एक्सप्रेस को गुजारने के लिए फाटक को बंद कर रहा था। लोगों ने बताया कि बूम अभी आधा गिरा था। तभी बहजोई की तरफ से आई आलू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने फाटक के बूम को टक्कर मार दी। जिससे बूम क्षतिग्रस्त हो गया। गेटमैन ने तुरंत बूम टूटने की सूचना कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद मौके पर आरपीएफ, स्टेशन अधीक्षक मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ ने ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं स्लाइडिंग बूम लगाकर ट्रेन का परिचालन कराया गया। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने टूटे बूम को ठीक किया। बूम ठीक होने से करीब 45 मिनट का जाम फाटक पर लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें