फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम शहीद होता तो सपा की पूरी सरकार आती गांव ः प्राची

Fri, 28 Oct 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
 विवादित बोलों के लिए जानी जाने वाली साध्वी प्राची ने फिर अटपटा बयान दिया है। पनसुखा मिलक निवासी सुधीश कुमार की तेरहवी पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंची साध्वी ने कहा कि  अगर कोई मुसलमान शहीद हुआ होता तो मुख्यमंत्री ही नहीं पूरी सरकार शहीद के द्वार आ गई होती।
विज्ञापन



शहीद के परिजन सीएम को बुलाने के लिए  पांच दिन तक अन्न त्यागे रहे पर सीएम नहीं आए। इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या  होगा। साध्वी के अलावा अन्य कई हस्तियां भी शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए जुटे। 


16 अक्तूूबर को भारत-पाक बार्डर पर शहीद हुए  थे उन्हें श्रद्धांजलि  देने के लिए गुरुवार को उनके गांव में श्रद्धांजलि  सभा हुई। शहीद के घर तक सीएम के न पहुंचने का मुद्दा प्रमुखता से उठा। साध्वी प्राची ने तो यहां तक कह डाला-उन्होंने कहा कि  अब चिंता की बात नहीं है, 2017 में सपा प्रदेश से साफ हो जाएगी।
विज्ञापन


सांसद कंवर सिंह तंवर और साध्वी प्राची तथा किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी  पहुंचे। वहीं राकेश टिकैत ने शहीद के गांवों को लोहिया और अंबेडकर गावों की तर्ज पर विकसित करने के लिए नई योजना बनाने का आग्रह सरकार से किया।

अमरोहा के सांसद कंवर सिंह तंवर ने शहीद के परिजनों के लिए ढाई लाख रुपये की आर्थिक मदद का एलान किया। रसोई गैस की एजेंसी दिलाने के लिए पैरवी और सड़क बनवाने का भरोसा भी दिलाया। शहीद के परिजनों ने बताया कि गणना के लिहाज से तो तेरहवीं 29 को होती लेकिन गांव वालों का त्योहार न खराब हो इसलिए दो दिन पहले शहीद की तेरहवीं कर दी गई।  


अमर सिंह के प्रति साध्वी का सॉफ्ट कार्नर ः संभल। साध्वी प्राची ने प्रेसवार्ता में सपा के महासचिव अमर सिंह के प्रति सॉफ्ट कार्नर रखा। मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की खिंचाईं की लेकिन जब अमर सिंह की बात आई तो उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने अपना सब कुछ दांव पर लगाकर सपा का साथ दिया अब उसे ही आंखें दिखाई जा रही हैं।

उन्होंने यह कहते हुए सपा मुखिया और मुख्यमंत्री को निशाने पर लिया कि मुलायम सिंह यादव ने यदि अखिलेश यादव को संस्कार दिए होते तो यह घमासान न होता। उन्होंने सरकार की आलोचना करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। उनका कहना था कि जनता सपा को पूर्ण बहुमत दिया पर सपा ने सरकार बनाने के बाद जनता को गुंडाराज दिया है।


संभल/सरायतरीन। साध्वी प्राची ने कहा कि सेकुलर देश में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का क्या मतलब है।  जब हिंदुस्तान एक है तो फिर दो कानून क्यों?   किसी वर्ग विशेष को विशेषाधिकार क्यों मिले? यह सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में नागरिकों के लिए सामान अधिकार की वकालत है। सुप्रीम कोर्ट भी इस मामले में अपनी राय दे चुका है, लेकिन कुछ लोग अपने लिए विशेषाधिकार चाहते हैं। इसका विरोध जारी रहेगा।

साध्वी प्राची गुरुवार को दोपहर भाजपा नेता ठाकुर मुकेश सिंह सोम के कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर रही थीं। तीन तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की वकालत को गलत ठहराते हुए उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को भी सम्मान से जीने का हक है। अब धर्म की आड़ में किसी महिला की जिंदगी को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिंदुओं की धार्मिक कुरीतियों पर मखौल उड़ाने वाले आमिर खान अब चुप क्यों है? तीन तलाक के मुद्दे पर कोई बयान क्यों नहीं आया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्जिकल स्ट्राइक को सराहनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दहला दिया है। उन्होंने कहा कि चीन ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान का साथ दिया है। इसलिए इस बार दिवाली पर चीन के प्रोडक्ट का बहिष्कार करें। चीनी माल की होली जलाएं।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें