संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला हयातनगर में महिला कहकशा (30) का शव फंदे से लटका मिला। शुक्रवार दोपहर में यह घटना हुई। मायके वाले आए और शव का पोस्टमार्टम कराकर अपने साथ ले गए। हत्या की आशंका जताकर कार्रवाई की मांग की गई है।
रामपुर जिले के शाहबाद की निवासी कहकशा की शादी करीब 13 वर्ष पहले मोहल्ला हयातनगर निवासी जाहिद के साथ हुई थी। शादी के बाद तीन बच्चों को जन्म दिया। बताया जाता है कि पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया था। शुक्रवार को कहकशा का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर मायके वाले हयातनगर पहुंचे और हत्या की आशंका जताई। पुलिस भी पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। जहां से महिला के मायके वाले शव को शाहबाद ले गए और सुपुर्दे-ए-खाक किया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है। वहीं, दूसरी ओर सीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद