फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नाले में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव

Thu, 29 Oct 2026 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर पंचायत नरौली में दोपहर करीब सवा तीन बजे जमुना तालाब के निकट एक नाले में एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान मोहम्मद गंज निवासी जर्रार (50) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला भट्टी वाले बाग से कुछ आगे स्थित इस नाले में शव पड़ा देखकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने शव को नाले से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। देहात पुलिस चौकी से कुछ पीछे स्थित इस नाले पर कस्बा प्रभारी ने पहुंचकर जानकारी ली।
जर्रार के तहेरे भाई हाशिम अली ने बताया कि जर्रार दोपहर एक-डेढ़ बजे नरौली सामान लेने घर से निकले थे। उन्हें मिर्गी के दौरे पड़ने की बीमारी थी। हाशिम अली ने आशंका जताई कि नाले में गिरने से उनकी मौत हुई होगी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बोबिंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो पाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जर्रार के परिवार में उनकी पत्नी का देहांत हो चुका है। उनके तीन बेटे और तीन बेटियां हैं, जिनमें तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है और एक बेटे की शादी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें