फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेसिंग सुनिश्चित करने के लिए संभल जिले में नौ परीक्षा केंद्र बढ़ाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोरोना की वजह से अबकी बार यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा। इसीलिए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ गई है। बीते शिक्षा सत्र में 65 परीक्षा केंद्र जिले में बनाए गए थे। अबकी सत्र में 74 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा संपन्न होगी। नकल विहीन परीक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे में चित्र के साथ आवाज की रिकार्डिंग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होगी। हाईस्कूल की परीक्षाएं 10 मई तक चलेंगी। इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 12 मई तक होंगी। जिले में परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन से 73 परीक्षा केंद्र तय किए गए थे लेकिन जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी ने जब स्थलीय सत्यापन कराया तो 12 विद्यालयों के नाम परीक्षा केंद्रों की सूची से हटाने का निर्णय लिया गया। वहीं एक नया विद्यालय परीक्षा केंद्र में जोड़ा गया। इस तरह से परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़कर 74 हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि कोरोना को प्रोटोकाल का पालन कराने की वजह से इस सत्र में परीक्षा केंद्र की संख्या बढ़ी है। परीक्षार्थियों की संख्या में 2553 का इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रहेगी। कहीं भी परीक्षा के दौरान बोलकर नकल न कराई जा सके। इसका भी ख्याल रखा गया है। परीक्षा केंद्र तय करते समय कैमरों में रिकार्डिंग चेक की गई है। साथ ही विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों को मानक की कसौटी पर कसा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें