फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माह के पहले और तीसरे बुधवार को लगेगा ब्लॉक दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की जन समस्याएं सुनने और उनका त्वरित निस्तारण करने के लिए नई पहल की गई है। संपूर्ण समाधान दिवस की तर्ज पर हर ब्लॉक में अब माह के पहले और तीसरे बुधवार को ब्लॉक दिवस का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की ओर से शुक्रवार को समस्त जिलाधिकारियों को पत्र जारी करके माह के पहले और तीसरे बुधवार को ब्लॉकों में ब्लॉक दिवस आयोजित कराने के बाबत निर्देश दिए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि माह के पहले और तीसरे बुधवार को आयोजित होने वाले ब्लॉक दिवस में ब्लॉक कार्यालय से जुड़े सभी अधिकारी शामिल होंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इनका त्वरित समाधान कराया जाया करेगा। ब्लॉक दिवस को सफल बनाने के लिए संबंधित खंड विकास अधिकारी नोडल अधिकारी रहेंगे। उन्हीं की अध्यक्षता में ब्लॉक दिवस आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें