फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 18 करोड़ से सुधरेंगे सड़कों के ब्लैक स्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जनपद संभल में यातायात पुलिस और परिवहन ने 14 ऐसे स्थान चिह्नित किए हैं, जिनपर कई हादसे होने पर लोगों की जान जा चुकी है। इन स्थानों को ब्लैक स्पॉट के माना गया है। अब पीडब्ल्यूडी ने इन ब्लैक स्पॉट को सुधारने का काम शुरू कराया है। इस कार्य में करीब 18 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी का कहना है कि ब्लैक स्पॉट पर ऐसे कार्य कराए जाएंगे, जिनकी मदद से हादसों में कमी लाई जा सके।
विज्ञापन

परिवहन विभाग, यातायात पुलिस द्वारा समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम किए जाने और सड़क सुरक्षा को लेकर प्रबंध किए जाने के बावजूद हादसों में कमी नहीं आ रही है। बात इस वर्ष की करें तो अब तक 238 हादसे संभल जिले में हो चुके हैं। जिन स्थानों पर हादसों में कई लोगों की जान गई हैं, उन्हें परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया है।
ऐसे 14 स्थानों को ब्लैक स्पॉट श्रेणी में रखा गया है, जो थाना बनियाठेर, बहजोई, धनारी, गुन्नौर, हयातनगर, नखासा, बहजोई, रजपुरा, जुनावाई और संभल कोतवाली क्षेत्र में हैं। ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम और कमी लाए जाने के लिए अब तैयारी कर ली गई है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने ऐसे ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्य शुरू कराया है।
विज्ञापन

एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सुनील प्रकाश ने बताया कि ब्लैक स्पॉट पर सुधार के लिए कार्य की शुरुआत करा दी है। ब्लैक स्पॉट पर वाहन चालकों को जानकारी देने के उद्देश्य से काम कराया जाएगा। कुछ स्थान ऐसे भी हैं जहां तीव्र मोड़ हैं। उन स्थानों की गोलाई बढ़ाने का काम होगा। इससे वाहन चालकों को काफी सहूलियत मिलेगी और हादसे भी कम होंगे।
एक्सईएन ने बताया कि ब्लैक स्पॉट पर सुधार के कार्य में करीब 18 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में अधिकारियों के निर्देशन में कर्मचारी कार्य में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें