फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मांगों को लेकर दूसरे दिन भी धरने पर रहे भाकियू कार्यकर्ता

Wed, 18 Dec 2024 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। मांगों को लेकर तहसील परिसर में भाकियू टिकैत का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि मांगों का पूर्णतया समाधान होने के बाद ही धरना खत्म होगा।
विज्ञापन

भाकियू के बैनर तले तहसील अध्यक्ष अमर सिंह राजपूत की अगुवाई में सोमवार से किसान अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे हुए हैं। मंडल महासचिव मुकेश यादव ने कहा कि प्रशासन किसानों की समस्याओं के समाधान की बात ना कर के सिर्फ किसानों को गुमराह करने का काम करता है। किसान छुट्टा पशुओं से परेशान हैं। गेहूं की बुआई के लिए खाद बीज नहीं मिल रहा है। रजपुरा चीनी मिल बाहरी गन्ना की खरीद कर रही है, जबकि क्षेत्रीय किसानों को समय से पर्ची नहीं मिल रही। कहा कि जब तक किसानों की समस्याओं के साथ 11 सूत्री मांगों का समाधान नहीं हो जाता, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इस दौरान अफसर अली, केपी यादव, मुकेश यादव, सुदेश यादव, दिवाकर यादव, राजू यादव, पप्पू यादव, मोहर पाल, सेवाराम, ओमप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें