फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्रशासन के खिलाफ भाकियू टिकैत का धरना दूसरे दिन भी जारी

Mon, 11 Sep 2023 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। भाकियू टिकैत का तहसील परिसर में प्रशासन के खिलाफ शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी है। वक्ताओं का कहना है कि अधिकारी किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे हैं। किसानों को गुमराह किया जा रहा है। तहसील गुन्नौर में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। चकबंदी विभाग में खुली लूट चल रही रही है। शिक्षा विभाग की व्यवस्था चरमराई हुई है।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष गुन्नौर अमर सिंह राजपूत ने कहा कि गुन्नौर क्षेत्र में पुलिस द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है। अगर कोई किसान अपने खेत से मिट्टी लेकर अपने घर को आता है, तो पुलिस उसे तुरंत पकड़ लेती है। खनन माफिया हावी है। उन्हें कोई रोकने वाला नहीं है। उन पर कोई पाबंदी नहीं है। सिर्फ किसान, मजदूर से ही दुश्मनी है। स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। जब कोई व्यक्ति मेडिकल कराने आता है, तो धारा 323, 324 फर्जी बनाकर तैयार की जाती है। मोटी रकम में सौदा किया जाता है। जिससे क्षेत्र में अपराध बढ़ रहा है।
गुन्नौर तहसील में तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है, तीनों पर डिलीवरी के नाम पर सुविधा शुल्क लिया जाता है।किसानों की समस्या का कोई समाधान नही किया गया। सिर्फ किसानों को गुमराह किया गया। अधिकारियों को वादा किये हुए एक महीना हो गया। समस्याओं का समाधान न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने की अध्यक्षता मंगल सैन ने व संचालन ब्लॉक अध्यक्ष जुनावई नेत्रपाल सिंह ने किया। इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष दिनेश यादव, जिला मुख्य मीडिया प्रभारी के पी यादव, जिला महासचिव दिवाकर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष गुन्नौर कृष्ण गोपाल सिंह, युवा ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश, जिला उपाध्यक्ष पंकज यादव, जिला प्रचार मंत्री दुर्ग पाल कुशवाहा, सोमवीर सिंह, जसवीर, दिनेश, तहसील संरक्षक महावीर सिंह, सुरेश, मुकेश, सत्यपाल, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें