फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भाकियू टिकैत ने ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाल सौंपा ज्ञापन

Sun, 28 Jan 2024 04:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाकियू टिकैत ने नगर में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। मंडी समिति से शुरू होकर तहसील परिसर पहुंचकर यात्रा संपन्न हुई। यहां तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इसमें किसानों के मुद्दों पर ध्यान आकर्षित कराते हुए समाधान कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के तहसील अध्यक्ष महिदेव सिंह ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पूर्व प्रायोजित कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडी समिति से चौधरी सराय होते हुए नई तहसील तक किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा लेकर पहुंचे। तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में बताया कि छुट्टा पशुओं की समस्या से किसान परेशान हैं। किसी भी स्तर पर इन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। किसानों की समस्या का समाधान कराया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनपाल सिंह यादव, प्रांतीय उपाध्यक्ष शंकर सिंह यादव, चंद्रपाल सिंह यादव, चौधरी वीरेंद्र सिंह, रामवीर त्यागी, अंकित त्यागी, रविंद्र सिंह, सुमित तेवतिया, वीरेश यादव, मिथिलेश शास्त्री आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें