बहजोई। चिंतन शिविर में शामिल होने के लिए भारतीय किसान यूनियन, टिकैत के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रयागराज के लिए रवाना हुए।
बुधवार की रात रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर जिलाध्यक्ष मनपाल सिंह ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विचार रखे। इसके बाद जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता ट्रेन में सवार होकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। इनमें महिला विंग अध्यक्ष गायत्री देवी समेत मंडल प्रवक्ता चंद्रपाल सिंह, उदयवीर सिंह यादव, मुकेश यादव, मुनेंद्र सिंह व किशनपाल यादव आदि रहे।