फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 18वें दिन भी भाकियू का धरना रहा जारी

Sun, 20 Oct 2024 04:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। सीएचसी पर चल रहा भाकियू असली अराजनैतिक का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को 18वें दिन भी जारी रहा। अभी तक प्रशासन ने वार्ता का प्रयास नहीं किया है। जिससे किसानों में रोष है। चेतावनी दी कि जल्द ही आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि किसान छुट्टा पशुओं से परेशान हैं। ये पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इनकी वजह से हादसे हो रहे है।प्रशासन इनको गोशाला में संरक्षित नहीं कर रहा है। समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं है। बाजारों में खाद पर अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है। किसान फसलों की बुआई के लिए परेशान है। कहा कि तमाम समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर किसान 18 दिन से धरने पर बैठे हैं, लेकिन प्रशासन ने अभी तक वार्ता करने की जहमत नहीं उठाई है। इस दौरान महेश कुमार, महाराज सिंह, जाकिर हुसैन, लालाराम यादव, चंद्रकेश, कल्याण सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें