फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भाकियू ने खाद के संकट का मुद्दा उठाया, तहसीलदार को ज्ञापन

Wed, 17 Jun 2026 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। भाकियू के पदाधिकारियों और किसानों ने खरीफ की फसलों के लिए खाद के संकट का मुद्दा उठाया। इसे लेकर सोमवार को तहसीलदार को ज्ञापन दिया। समाधान की मांग की।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बताया कि सभी किसानों को पर्याप्त खाद न मिलने खरीफ की बुआई समय पर पूरी न होने का खतरा है। उर्वरक वितरण में फार्मर आईडी एवं अन्य जटिल प्रक्रियाओं को समाप्त करते हुए प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। यह भी कहा गया कि खतौनियों में गलत अंश निर्धारण को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। चकबंदी प्रक्रिया के दौरान गैर विवादित नामांतरण एवं विरासत के आदेश को सिस्टम पर अपलोड नहीं किया जा रहा है। इससे भी खाद मिलने में मुश्किल हो रही है।
ज्ञापन में बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने और जनपद के लिए मक्का की सरकारी खरीद का लक्ष्य बढ़ाने की मांग की गई है। साथ ही अभियान चलाकर अपात्र लोगों के राशन कार्ड को निरस्त करने व पात्र व्यक्तियों को जारी करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव, तहसील अध्यक्ष वीरपाल सिंह, युवा मंडल अध्यक्ष वीरेश यादव, जिला महासचिव शिशुपाल सिंह, जिला महासचिव सत्यवीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें