फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भाकियू ने उठाया अवैध खनन और टूटी सड़कों का मुद्दा

Wed, 18 Dec 2024 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। नगर की अनाज मंडी में मंगलवार को भाकियू अराजनैतिक की मासिक पंचायत हुई। जिसमें पदाधिकारियों ने क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन और टूटी सड़कों का मुद्दा उठाया है। कहा कि अवैध खनन से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने कहा कि यदि जल्द ही अवैध खनन पर रोक नहीं लगाई गई तो आंदोलन किया जाएगा। जिले में पुलिस की ओर से किसानों समेत महिलाओं को भी परेशान किया जा रहा है। खेती के लिए किसानों को खाद नहीं मिल रही। खाद की कालाबाजारी हो रही है। तहसीलों में भी भ्रष्टाचार है। सरकारी क्रय केंद्रों पर धान-बाजरा की बिक्री करने को पंजीकरण के सत्यापन के लिए किसान तहसीलों के चक्कर काट रहे हैं। मझावली स्थित शुगर मिल की ओर से किसानों को पूरा गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है। यहां घटतौली की जा रही है। शासन स्तर से अभी तक गन्ने का राज्य परामर्शी मूल्य घोषित नहीं किया गया है।
युवा प्रदेश सचिव पश्चिमी नरेंद्र सिंह ने बासमती धान की मंदी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वर्तमान में बासमती धान वाले किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। छुटटा गौवंश फसल बर्बाद कर रहे हैं। बिजली विभाग की ओर से किसानों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। संचालन जिला महासचिव सत्यवीर सिंह ने किया। पंचायत में माह फरवरी में कलक्ट्रेट पर राष्ट्रीय स्तर की बड़ी पंचायत रखने का भी निर्णय लिया गया। पंचायत में कैप्टन सर्वेश कुमार समेत किशनपाल राणा, वीरेश यादव, शिशुपाल सिंह, सचिन यादव, रामौतार सिंह प्रधान, अनुज वार्ष्णेय व जसवीर सिहं यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें