फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भाकियू असली का धरना रहा जारी, 20 को मनाएगी थू-थू दिवस

Mon, 14 Oct 2024 05:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। सीएचसी गुन्नौर में चल रहा भाकियू असली अराजनैतिक का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को 12वें दिन भी जारी रहा। अभी तक प्रशासन की ओर से वार्ता की पहल नहीं की गई है। जिससे किसानाें में रोष है। पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि प्रशासन के खिलाफ 20 अक्तूबर को थू-थू दिवस मनाएंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ऋषिपाल सिंह यादव ने कहा कि विभिन्न समस्याओं को लेकर दर्जनों किसान दो अक्टूबर से रात दिन तहसील प्रशासन के समक्ष आंदोलन कर रहे हैं। किसानों की प्रमुख मांगें छुट्टा पशुओं को संरक्षित करने, शेड्यूल के हिसाब से सिंचाई के लिए बिजली, बारिश में बर्बाद हुई फसल के लिए मुआवजा और तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकने की है। इसके बाद भी प्रशासन सुनने को तैयार नहीं है। इससे प्रतीत होता है कि प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह मनमानी पर उतर आए हैं। उन्हें किसानों की आवाज सुनाई नहीं दे रही। तहसील प्रभारी सूरज पाल सिंह ने कहा कि गुन्नौर सीएचसी समेत जनपद में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। निर्णय लिया कि प्रशासन के खिलाफ 20 अक्तूबर को थू-थू दिवस मनाएंगे। इस मौके पर देवेंद्र सिंह, महाराज सिंह, जाकिर हुसैन, रामकुमार, नौबत सिंह, लालाराम, मुकेश चंद्र, सीपी सिंह, सोहन पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें