फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पुलिस की कार्यशैली से खफा भाकियू असली, पशु चोरी के खुलासे की मांग

Sat, 20 Jan 2024 03:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। पुलिस की कार्यशैली से खफा भाकियू असली के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन कर चोरी की घटना के खुलासे की मांग उठाई। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अतरासी में नौ जनवरी की देर रात किसान की पशु शाला से दो पशु चोरी हो गए थे। इसका खुलासा न होने से इनमें रोष है। मुरादाबाद मंडल के उपाध्यक्ष गिरीश यादव के नेतृत्व में पदाधिकारी शुक्रवार को इस मामले में पवांसा पुलिस चौकी का घेराव करने निकले थे। रास्ते में पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार और बहजोई कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र पवार ने इन्हें रोक लिया। बातचीत करके दो दिन में किसान को पशु देने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। जल्दी ही मामले का खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान अनेक सिंह यादव, सोमदत्त, नन्थू सिंह यादव, मुकेश यादव, विनोद यादव, मनोज कुमार, बृजेश यादव, वीरपाल सिंह, धनीराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें