फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बकाया के गन्ना भुगतान के लिए गरजी भाकियू असली

विज्ञापन
बहजोई में कलक्ट्रेट पर सीडीओ कार्यालय के मुख्य द्वार क बाहर सड़क पर बैठकर धरना देते भाकियू असली - फोटो : mathura
विज्ञापन
बहजोई। बकाया गन्ना भुगतान दिलाने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर भाकियू असली के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर सीडीओ कार्यालय के मुख्य द्वार के बाहर सड़क पर धरना दिया। साथ ही प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। इस बीच पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने परतापुर से कलक्ट्रेट तक तिरंगा रैली भी निकाली।
विज्ञापन

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन असली युवा प्रदेश अध्यक्ष रिषभ चौधरी व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गांव परतापुर से तिरंगा रैली निकाली। इसके बाद सीडीओ कार्यालय के बाहर सड़क पर धरने पर बैठे पदाधिकारियों ने जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर अवधेश कुमार को दिया।
ज्ञापन में पदाधिकारियों का कहना था कि गन्ने के उत्पादन की लागत में आ रही वृद्धि को देखते हुए गन्ने का मूल्य बढ़ाकर पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। वहीं, चीनी मिलों से किसानों का बकाया गन्ना भुगतान भी दिलाया जाए। किसानों को आसानी से खाद उपलब्ध कराई जाए। हर घर जल योजना के तहत ग्रामीण अंचलों में टूटी सड़कों को ठीक कराया जाए।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने सप्ताह भर में समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन में प्रदेश सचिव आशिक रजा, रामवीर, मोहम्मद फाजिल, हरिओम व मोहर सिंह आदि के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें