संभल। भारतीय किसान यूनियन असली का सोमवार को भी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा। किसानों ने मांग पूरी न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी है।
भाकियू असली गांव भटोला में गंगा एक्सप्रेस-वे पर अंडरपास बनाए जाने की मांग कर रहा है। इसी के चलते 42 दिन से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। संगठन का कहना है कि जब अंडरपास बनाए जाने के लिए मंजूरी नहीं मिल जाएगी। तब अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। बताया कि गांव भटोला और हिसामपुर के बीच अंडरपास नहीं बनने से ग्रामीणों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा। इसलिए कड़ाके की सर्दी से धरना दिया जा रहा है। कार्यदायी संस्था और प्रशासन अनदेखा कर रहा है। यदि मांग को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव, राहीद, मुकेश, अखिलेश, महेश, पातीराम, रामकिशन, जयपाल गनपत, दोजी सिंह, अशोक कुमार, आदि मौजूद रहे।