फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, झंडे फहराए

विज्ञापन
भाजपा के कार्यक्रम में बोलते वक्ता। - फोटो : भाजपा के कार्यक्रम में बोलते वक्ता।
विज्ञापन
संभल। भाजपा के जिला कार्यालय पर रविवार को स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने पार्टी कार्यालय पर झंडा फहराया। वक्ताओं ने पार्टी की स्थापना से लेकर महत्वपूर्ण कार्यों पर आदि प्रकाश डाला।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि 1951 में गठित जनसंघ से अलग होकर 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई। भाजपा आज भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी है। यह संसद और विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व और प्राथमिक सदस्यता के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। 1980 में जब भाजपा की स्थापना हुई तो सबसे पहले उत्तर प्रदेश में संगठन की कमान माधव प्रसाद त्रिपाठी को सौंप गई थी। इसके बाद कल्याण सिंह अध्यक्ष रहे।
कहा कि यह वो पार्टी है, जिसने लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाकर विपक्ष को करारा जवाब दिया है। बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर कार्यकर्ता चुनकर अपना नेता तय करते हैं, ऐसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया किसी दूसरे दल में नहीं मिलेगी। योगेंद्र त्यागी ने कहा कि अपने वैचारिक अधिष्ठान के साथ विचारधारा के स्तर पर भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ हमारे वैचारिक संगठनात्मक संबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर खड़गवंशी, कुलदीप सिंह चाहल, विपिन गुप्ता, संजय संखधार, मुकुल रस्तोगी, शिल्पी गुप्ता, गोपाल शर्मा, सोनू चाहल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें