फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ऐंचोड़ा कंबोह में भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली। भाजपा ऐंचोड़ा कंबोह मंडल के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को भारतीय सेना का पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर करने के उपलक्ष्य में शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। यह विभिन्न स्थानों से होकर गुजरी। शहीद स्मारक हाजीबेड़ा पहुंचकर शहीद प्रतिमा पर माल्यार्पण करके यात्रा का समापन किया। इस दौरान देशभक्ति से पूर्ण माहौल बना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, कार्यक्रम संयोजक सौरभ त्यागी, मंडल अध्यक्ष रोबिन चौधरी, जिला महामंत्री युवा मोर्चा सोनू चाहल, नकुल सिंह, अभिषेक सिंह, हृदेश त्यागी, कामेश सिंह, देवेश कुमार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें