फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भाजपाइयों ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। भाजपाइयों ने बृहस्पतिवार को डिस्पेंसरी रोड पर कांग्रेस नेता रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। भाजपाइयों का कहना था कि पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को लेकर रॉबर्ट वाड्रा ने निंदनीय बयान दिया। इससे पूरे देश में गुस्सा है। ऐसे समय पर यह बयान देश को तोड़ने वाला है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ता डिस्पेंसरी रोड पर पूर्व एमएलसी चंद्रपाल सिंह पप्पू चौधरी के आवास पर एकत्रित हुए। यहां प्रदर्शन करते हुए पूर्व एमएलसी ने कहा कि वर्तमान समय में देश आतंकी हमले से आहत है। ऐसे समय में कांग्रेस नेता रॉबर्ट वाड्रा द्वारा दिया गया बयान निंदनीय है। भाजपा नेता राजकुमार ठाकरे ने कहा कि यह आतंकवादी घटना नहीं, बल्कि यह हिंदुओं पर हमला है। ऐसी स्थिति में रॉबर्ट वाड्रा का बयान आतंकियों को कवर फायर देने का काम कर रहा है।
व्यापारी नेता अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि इस गंभीर मुद्दे का राजनीतिक ध्रुवीकरण नहीं होना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में शुभम अग्रवाल, डा. अमित वार्ष्णेय, सभासद तरुण नीरज, राजू चड्ढा देवेन्द्र गुप्ता मोनू, मोहित दिवाकर, मनोज वार्ष्णेय, अभिनव शर्मा, हरीश गुप्ता, पूरन ठाकुर, मयूर वार्ष्णेय, चिरंजी दिवाकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें