फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: राम मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए जिले के भाजपाई

Sun, 04 Feb 2024 04:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/चंदौसी। अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन के लिए संभल जिले से करीब 100 बसों में सवार होकर 5 हजार कार्यकर्ता रवाना हुए। इस दौरान जय श्री राम के जयकारें गूंजे। उत्साह के साथ बसों में सवार कार्यकर्ताओं को भाजपा नेताओं ने रवाना किया। जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने बताया कि भगवान श्री राम के दर्शन कराने की मुहिम के तहत राम भक्तों को ले जाने के लिए संभल, चंदौसी, बहजोई, बबराला, गुन्नौर, असमोली, सिरसी समेत गांवों तक बसें भेजी गई थीं। इसी में सवार होकर कार्यकर्ता रवाना हुए हैं। पवांसा मंडल के अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मंडल क्षेत्र के कई गांव से अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर कार सेवा में शामिल हुए कार सेवक भी गए हैं। सभी को पास दे दिए गए हैं। प्रत्येक बस में सभी कार्यकर्ता भगवान श्री राम की आराधना करेंगे। इस दौरान भाजपा नेता राम सिंह सैनी, डॉ. संतोष यादव, वीरेश प्रजापति, श्याम राघव, अभिमन्यु राघव, भीकम सैनी, संजीव कुमार, सुरेश कुमार, मनोज कठेरिया, डॉ. विशाल चौहान, विनय कुमार वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें