फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मारपीट के मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, तीन भाई पर भी रिपोर्ट दर्ज

Sat, 02 Mar 2024 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भाजपा युवा मोर्चा रहटोल मंडल के उपाध्यक्ष रितिक और उनके तीन सगे भाइयों के खिलाफ पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उनके तीनों भाइयों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी निवासी भोला ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह एक ठेके पर खड़े होकर फास्टफूड खा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान भाजपा युवा मोर्चा रहटोल मंडल के उपाध्यक्ष रितिक अपने सगे भाई चक्रेश, भावेश और अवनीत के साथ आया और फोन से उसकी वीडियो बनाने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ गाली-गलौज की। साथ ही मारपीट भी की। साथ ही बचाव के लिए आए मुनिराज और गुलाम अस्कर के साथ भी मारपीट की। बाद में चारों आरोपी भाई जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रितिक, चक्रेश, भावेश और अवनीत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रितिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे पक्ष ने भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

थाने पहुंचे भाजपाई, रिपोर्ट को गलत बताया
संभल। गुमसानी गांव में इस घटना के बाद शुक्रवार की सुबह भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष विशाल चौहान समर्थकों के साथ असमोली थाने पहुंच गए। रिपोर्ट को गलत बताते हुए कार्रवाई न करने की मांग उठाई। इस दौरान पुलिस को एक तहरीर भी दी गई है। इसमें कहा गया है कि कुछ लोग दुकान के बाहर गाली-गलौज कर रहे थे। मना किया तो एससी-एसटी एक्ट के झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस से मामले की जांच करके कार्रवाई करने की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें