गेट लगाने को लेकर विवाद
- फोटो : अमर उजाला
गांव बिसारू में निजी जमीन पर बने विवादित मदरसे के भवन के गेट पर बृहस्पतिवार की रात करीब पौने नो बजे एक पक्ष के लोग गेट लगा रहे थे। इसको लेकर दूसरे पक्ष के लोग भड़क गए और एकत्र होकर मदरसे के निकट इकटठा होने लगे। सूचना पर सीओ स्तुति सिंह व प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। इसके बाद, एसपी भी मौके पर पहुंच गए और लोगों को गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की बात कही। एसपी ने पुलिसकर्मियों के गांव के कई मोहल्लों में पैदल मार्च करते हुए लोगों को गांव में शांति बनाए रखने को कहा।
मस्जिद पर गेट लगाने को लेकर विवाद
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच, गांव बिसारू छावनी में तब्दील हो गया। अगले दिन शुक्रवार को सुबह से ही सीओ स्तुति सिंह व प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक मय पुलिस टीम के सुरक्षा व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। सीओ ने दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पुलिसकर्मियों के साथ गांव के कई गली-मोहल्लों में पैदल मार्च किया। इसके बाद एसडीएम चंदौसी आशुतोष तिवारी व सीओ ने गांव पहुंचे राज्यमंत्री प्रतिनिधि चंद्रसेन दिवाकर छोटू, विशाल चौहान, विजय यादव व मुकेश कुमार आदि से बातचीत कर ग्रामीणों को समझाने की बात कही। बाद में, दोपहर करीब डेढ़ बजे कुछ जिम्मेदार लोगों को तहसील चंदौसी परिसर में आकर अपनी बात रखने को कहा। इसके बाद, ग्रामीणों को समझा-बुझाकर तथा पूरे प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते हुए दोनों अधिकारी मौके से चले गए। वहीं, विवादित स्थल समेत गांव के प्रमुख गली-मोहल्लों व स्थानों व पुलिस की तैनाती रही।