फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: रास्ते में नवजात बच्ची का जन्म, स्ट्रेचर पर लिटाते समय गिरने से मौत; स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप

Wed, 17 May 2023 11:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

परिजन प्रसव पीड़ा होने पर निजी वाहन से सीएचसी रजपुरा लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में नवजात शिशु का जन्म हो गया। लेकिन अचानक बच्ची छिटक कर जमीन पर गिर गई। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजपुरा सीएचसी में नवजात बच्ची स्ट्रेचर से गिर गई और उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने सीएचसी की नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सीएचसी प्रभारी ने जांच कराने की बात कही है। थाना क्षेत्र के गांव कनहुआ निवासी प्रवीन अपनी पत्नी सुमित्रा को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार की दोपहर निजी वाहन से सीएचसी रजपुरा लेकर जा रह थे। 
विज्ञापन


तभी प्रसव पीड़ा तेज होने की वजह से महिला ने नवजात शिशु को गाड़ी में ही जन्म दे दिया। सीएचसी पहुंची महिला को गाड़ी से स्ट्रेचर की मदद से अस्पताल में ले जाने के लिए नर्स ने स्ट्रेचर पर लिटा लिया। उसी समय नवजात बच्ची छिटक कर जमीन पर गिर गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि स्टाफ नर्स की लापरवाही से नवजात बच्ची गिर गई। वहीं चिकित्सा प्रभारी डॉ. नरेश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर अस्पताल कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार कार्रवाई किए बिना ही घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें