फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए तरस रहे हैं डेढ़ सौ परिवार

Wed, 20 Apr 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
विज्ञापन
बिन पानी सब सून
विज्ञापन
नगर के कोटगर्बी नलो वाला मोहल्ले के करीब डेढ़ सौ परिवार पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। गर्मी शुरू होते ही पेयजल की किल्लत बढ़ जाती है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पिछले पांच साल में मोहल्ले में एक ही इंडिया मार्का हैंडपंप लगा है।
विज्ञापन


लोग लाइन लगाकर इंडिया मार्का हैंडपंप से पानी भरते हैं। पानी भरने के लिए सुबह से ही लाइन लग जाती हैं। नगर पालिका ने इन डेढ़ सौ परिवारों के लिए पेयजल आपूर्ति के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए हैं। यूं तो मोहल्ले में कई घरों में टंकी के कनेक्शन हैं लेकिन पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाती है।

मोहल्ले वालों ने सभासद से पेयजल आपूर्ति की किल्लत दूर करवाए जाने की मांग की लेकिन अभी तक भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने के लिए लोगों ने कई बार नगर पालिका परिषद से मांग की है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें