फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से जूझ रहे मजदूर की मौत

Sun, 20 May 2018 01:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
death shimla
विज्ञापन
 नखासा थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर संदल में शनिवार सुबह को बीमारी के चलते एक मजदूर की मौत हो गई, लेकिन पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। मजदूर के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। राजस्व विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की। उपजिलाधिकारी ने नियमानुसार मदद दिलाने की बात कही है।    
विज्ञापन

                     
गांव ततारपुर संदल निवासी कुंवरपाल सिंह (42 वर्ष) पुत्र बालकृष्ण को पीलिया की बीमारी थी। घर के नाम पर झोपड़ी है। इसमें ही मजदूर कुंवरपाल परिवार के साथ रहता था। घर में कमाने वाले कुंवरपाल के बीमार होने के कारण आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई। हालांकि जैसे-तैसे उसका इलाज संभल और ढबारसी से चल रहा था।

डाक्टर ने दिल्ली ले जाने की सलाह दी थी। शनिवार सुबह को कुंवरपाल की मौत हो गई। इससे पत्नी संतोष व छह बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मौत की सूचना प्रशासन को मिली। उपजिलाधिकारी अमित कुमार ने नायब तहसीलदार नितिन तनेजा को जांच कराने का निर्देश दिया। राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी ने बताया कि बीमारी के चलते मौत होने की बात सामने आई है। पीड़ित परिवार को कल्याणकारी योजनाओं के तहतमदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें