फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा कराकर क्लेम के 4.60 लाख रुपये हड़पे

Sat, 01 Oct 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद की तरह संभल में भी बीमा क्लेम की राशि हड़पने वाले गैंग के सक्रिय होने का मामला सामने आया है।  एक कैंसर के मरीज के बीमा की क्लेम की 4.60 लाख रुपये हड़पने की शिकायत एएसपी से की गई है।
विज्ञापन

दुर्गपुर जरीफनगर निवासी कैंसर पेसेंट रामौतार के बेटे जितेंद्र ने सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित से मिलकर उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। बताया, उनके पिता को कैंसर था। मृत्यु से दो महीने पहले उनके पास बबराला का एक व्यक्ति आया जिसने कहा कि वह रामौतार के नाम पर तीन बीमे करवाने को कहा।

मरने के बाद जो रुपये क्लेम के मिलेंगे, वे आधे-आधे हो जाएंगे। जितेंद्र के मुताबिक आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड लेकर उस व्यक्ति ने पांच-पांच लाख रुपये की तीन बीमा पालिसी करवाईं। नामिनी में उसका नाम लिखवाया और उनका पंजाब नेशनल बैंक में खाता खुलवाया। खाते में जब पहली पालिसी के क्लेम के तौर पर 5 लाख रुपये आए तो उस व्यक्ति ने सिर्फ 40 हजार रुपये दिए। बाकी 4.60 लाख रुपये वह हड़प गया है।  इस मामले में एएसपी कमलेश दीक्षित ने कहा कि प्राथमिक जांच के बाद पुलिस एफआईआर दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें