फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी के आरोप में बेटा को पुलिस ने गिरफ्तार करने पर परिवार ने की आत्महत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर/चंदौसी। चोरी की बाइक और गाड़ी के साथ गिरफ्तार किये गए युवक के परिजनोें ने सिविल कोर्ट के बाहर हंगामा किया। इस दौरान युवक का पिता बेहोश हो गया। पुलिस परिजनों को कोतवाली ले गई, वहां से समझा बुझाकर उन्हें घरभेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार को गुन्नौर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया। गुन्नौर क्षेत्र के गांव सिरोरा काजी निवासी विमल से चोरी की एक गाड़ी, दस बाइक बरामद दिखाई है। खुलासे के बाद पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने ले गई। परिजन भी वहां पहुंच गए।
न्यायालय के बाहर गेट पर हंगामा करने लगे। पिता, मां, बहन, पत्नी ने सिर में पत्थर मारकर स्वयं को घायल करने की कोशिश की। वहां मौजूद लोगों ने व पुलिस ने उन्हें बचा लिया। पुलिस वहां से परिजनों को कोतवाली ले आई और उन्हें समझा बुझाकर घर भेज दिया। आरोपी युवक चोरी की गाड़ी के साथ पकड़ा गया था, उसकी निशानदेही पर बाइक बरामद हुई है। उसके परिजन किसी के बहकावे में आकर हंगामा कर रहे थे। उन्हें समझा दिया गया है। परिजनों को उकसाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र कुमार शर्मा, कोतवाली निरीक्षक गुन्नौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें