हादसे के स्ाड़क पर काफी देर तक जाम लगा रहा।
घटना सोमवार की अपराह्न तीन बजे के करीब धनारी कस्बा निवासी ओमप्रकास (45) अपने बीस वर्षीय पुत्र जय किशन के साथ रिश्तेदारी में रजपुरा थाना क्षेत्र के भुननगला से वापस लौट रहा था। अलीगढ-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर मझोला तिराहे के निकट सामने से आ रही बबराला-चंदौसी रोड की निजी बस ने सामने से उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि बस का टायर फट गया, जिससे अनियंत्रित होकर बाइक से टकराते हुए सड़क से उतर कर खाई में चली। हालांकि बस सीधे सीधे खाई में गई थी,इसलिए सवारियों को मामूली चोटे आई तो घर चली गई लेकिन बाइक सवार ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गईष। उसका पुत्र जय किशन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अलीगढ़ रेफर किया गया है। गनीमत रही कि बस की स्पीड तेज होने के बाद भी एक शीशम के पेड़ को धाराशाही करते हुए रोड़ से खेतो में पहुंच गई।
घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद दोनो से सभी वाहन रूक गए। पुलिस ने पहुंच कर सभी वाहनों को निकला। घटना की सूचना पाकर मृतक के परिवारजन मौके पर पहुंचे और चीखपुकार मचने लगी। पुलिस ने बताया कि बस का अगले पहिया का टायर फटने के कारण चालक का नियंत्रण स्टेयरिंग से खो गया। हादसे के स्ाड़क पर काफी देर तक जाम लगा रहा।