फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बहजोई बस अड्डे से बाइक चोरी, नौ दिन बाद लिखी रिपोर्ट

Thu, 20 Aug 2026 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव आनंदपुर निवासी मुकेश कुमार नौ अगस्त की शाम करीब सात बजे घरेलू सामान और सब्जी खरीदने के लिए बहजोई आए थे। उन्होंने रोडवेज बस अड्डे पर बाइक खड़ी की और बाजार चले गए। खरीदारी करने के बाद वापस बस अड्डे पर पहुंचे तो बाइक गायब थी। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पीड़ित ने कोतवाल को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने घटना के नौ दिन बाद अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें